न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

BoycottChineseProducts के समर्थन में उतरे फिल्मी अभिनेता

मिलिंद सोमन और अरशद वारसी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन । मिलिंद ने tiktok हटाया ।

देश /डेस्क

लद्दाख में भारत और चीन के सीमा तनाव के बीच #BoycottChineseProducts सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व  जाने माने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक  जिनके किरदार को आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ में ‘रैंचो’ के नाम से निभाया था  उन्होंने देश में नागरिकों से चीनी उत्पादों के उपयोग को रोकने के लिए आग्रह किया है और सोनम वांगचुक नेट्विटर पर ये हैसटैग चलाकर लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की बात कही ।

अब इस आंदोलन में अभिनेता अरशद वारसी और मॉडल मिलिंद सोमन  ने अपना समर्थन दिया है. अरशद वारसी ने चीनी सामान का इस्तेमाल करना बंद कर दिया जबकि  मिलिंद सोमन ने टिकटॉक को छोड़ दिया है । मालूम हो कि सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोग चीन के खिलाफ एकजुट हो रहे है यही नहीं सरकार से भी चीन को करारा सबक सिखाने की मांग कर रहे है ।

Share this news

Leave a Comment