न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भागलपुर :युवती ने की आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /भागलपुर

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के आत्म हत्या का मामला सामने आया है ।घटना विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत परबत्ती का है , जहां एक 20 वर्षीय युवती पूजा कुमारी ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है ।






इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि पूजा दिल्ली में रहकर काम करती थी । उसकी शादी की बात चल रही थी । 2 दिनों के बाद उसे लड़के वाले देखने आने वाले थें । लेकिन इससे पहले ही युवती के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है ।






वहीं घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष श्रीकांत चौहान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या की वजह को लेकर छान -बीन में जुट गये। आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नही चल पाया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुला हाल है ।






Share this news

Leave a Comment