न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, लगभग 250 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

संवाददाता/किशनगंज

मारवाड़ी कॉलेज के परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

इस एक दिवसीय नियोजन मेले में लगभग 20 निजी नियोजकों एवं 10 सरकारी विभागों ने भाग लिया। मेले के माध्यम से रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लगभग 250 अभ्यर्थियों का विभिन्न नियोजकों द्वारा चयन किया गया। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया अभी प्रतीक्षारत है, जिनके परिणाम नियोजकों द्वारा बाद में साझा किए जाएंगे।

इस अवसर पर आदित्य प्रकाश, जेएसए मनीकांत रंजन, यंग प्रोफेशनल (वाईपी) मसरूफ अनवर, डीएसएम देवेंद्र कुमार, बलराम पासवान सहित जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment