न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाजार से सामान लाने निकली युवती के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

संवाददाता/किशनगंज

सदर थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र से किशनगंज शहर के एक बाजार जाने के लिए घर से निकली एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने को प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। इस मामले में युवती के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर गायब करने की आशंका जताते हुए बुधवार को किशनगंज सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 17 नवंबर की सुबह किशनगंज बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। हालांकि, उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित डॉ. अभिषेक के घर पर काम करती थी और हाल ही में छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर आई थी।

परिजनों ने आवेदन में युवती के मोबाइल नंबर के साथ-साथ एक अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है, जिस पर युवती अक्सर बातचीत किया करती थी। पिता को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।


इधर, पीड़ित के आवेदन के आलोक में किशनगंज सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही युवती की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी और छानबीन में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment