न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया में दर्दनाक हादसा, बीड़ी पुल के समीप नहर में गिरी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत, एक घायल

अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट

बिहार के अररिया जिले से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो गाड़ी नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है तिलक समाराेह से लौट रहे थे सभी सुपौल जिले के रहने वाले थे
हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधि व्यवस्था सामान्य है

Share this news

Leave a Comment