न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन का शिकंजा, चार संस्थान सील

अररिया/अरुण कुमार

जिले में अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी विनोद दुहन के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान में अनियमितता पाए जाने पर चार निजी चिकित्सा संस्थानों को सील कर दिया गया।

प्रशासन की गठित धावा दल ने जोगबनी, फारबिसगंज, पलासी, जोकीहाट और अररिया शहरी क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की जांच की। इस दौरान संस्थानों के निबंधन, संचालन की अनुमति और स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन की पड़ताल की गई।

कार्रवाई के दौरान अररिया शहर के अमन नर्सिंग होम, रिफा नर्सिंग होम और ड्रीम पैथो लैब सहित फारबिसगंज के प्राइम नर्सिंग होम को सील किया गया।

जांच टीम में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध एवं नियमों के विरुद्ध संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना वैध निबंधन और आवश्यक अनुमति के संस्थान चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए केवल निबंधित एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों का ही चयन करें।

Share this news

Leave a Comment