न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:बहादुरगंज में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास,1 करोड़ 35 लाख की लागत से होगा निर्माण

सोनभद्र संवाददाता/बहादुरगंज

लंबे अरसे के बाद बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड नं 11 में हल्का कचहरी के समीप प्रस्तावित सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। नगर मुख्य पार्षद सेहरा तहसीन की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


नगर एवं आवास विभाग की कुल 1 करोड़ 35 लाख 4 हजार 8 सौ 16 रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने कहा कि काफी लंबे संघर्ष और प्रयास के बाद आखिरकार सम्राट अशोक भवन के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।


उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक भवन का निर्माण बहादुरगंज के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। अब क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक समारोह के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


शिलान्यास समारोह में मुख्य पार्षद सेहरा तहसीन, प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन, पार्षद संजय भारती, प्रो असरार आलम बागी, भाजपा नेता वरुण सिंह, नवीन झा, भाजपा नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा, नगर निगरानी समिति अध्यक्ष हसीब आलम, उपाध्यक्ष मुजम्मिल आलम, पार्षद प्रतिनिधि संजय बसाक, मो आजाद, श्रवण यादव, नैयर आलम, सुबोध यादव, अशोक यादव, जेई मो वसी, मो शादान, संवेदक विकास गुप्ता, उमेश गोप सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment