न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अज्ञात वाहन की ठोकर से मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत,वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

संवाददाता/ठाकुरगंज

जिले के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के पिकु पब्लिक स्कूल के सामने की है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने एनएच पर सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। शव की हालत देखकर लोग सहम गए और तुरंत इसकी जानकारी कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यक्ति का शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बड़े अज्ञात वाहन की जोरदार ठोकर से उसकी मौत हुई है। चालक हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। कई बार आसपास के इलाके में लोगों ने उसे घूमते हुए देखा था। वह अक्सर इसी सड़क के आसपास नजर आता था। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है और अज्ञात वाहन के खिलाफ छानबीन भी शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Comment