न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर; एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से विष्णुचक में मचा कोहराम

कटिहार: जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर बखरी मोड़ के समीप बुधवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक, टेम्पो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान समेली प्रखंड के विष्णुचक गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (22), भीम कुमार साह (35) और बाजो कुमार साह (32) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में मनीष कुमार साह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं कानूनी कार्रवाई में जुट गई। घटनास्थल पर अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई श्रीराम सिंह, एसआई राधेश्याम कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही विष्णुचक में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

Share this news

Leave a Comment