रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा कटिहार
मनसाही/कटिहार – कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड के कुरेठा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सुबह को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक मृत व्यक्ति को देखा और इसकी जानकारी कुरेठा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ कटिहार को दिया।जिसके बाद आरपीएफ कटिहार रेलवे स्टेशन कुरेठा पहुंची और छानबीन की गई। आरपीएफ के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।