न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दो बाइक की आमने सामने टक्कर,बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले शिक्षक पिता की मौके

निसार अहमद/बहादुरगंज

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवार पंचायत के
बंगाली चौक के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। मृतक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के ही बनगवां निवासी साहेब लाल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक डलबाड़ी स्कूल में शिक्षक थे ।

इस दुर्घटना में शामिल दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बनगवां निवासी साहेब लाल अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बंगाली चौक चंदवार पंचायत के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और साहेब लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के तुरंत बाद जब स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर जुटे, तो देखा कि एक युवक की मौत हो चुकी है। इस बीच, दुर्घटना में शामिल दूसरा घायल बाइक सवार भीड़ और पुलिस के डर से अपनी क्षतिग्रस्त बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इस हृदयविदारक घटना की सूचना बहादुरगंज थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी।सूचना के बाद
मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया गया है और अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Comment