न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाइक से गिरकर महिला घायल, परिजनों ने अपहरण कर ले जाने का लगाया आरोप

सागर चंद्रा/ किशनगंज


स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से रेफर करने के बाद फिल्हाल शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में हनुमान नगर मोतीबाग निवासी डौली कुमारी का इलाज जारी है।

लेकिन डौली के परिजनों ने बंगाल के धरमपुर निवासी मेडिकल कॉलेज कर्मी बाबुल हांसदा पर डौली का अपहरण कर ले जाने और धारदार हथियार से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में बाबुल के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment