सागर चंद्रा/ किशनगंज
हाट कालीबाड़ी गांव में गर्म माड़ में गिर जाने से एक 2 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। शनिवार को घटित घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल अर्सलान पिता मुनाजिर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्चे के 50 फीसदी से अधिक झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद गर्म माड़ भरे बर्तन को आंगन में रख दिया था। सभी घरेलू कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान अर्सलान खेलते हुए बर्तन में गिर गया। उसके चीख-पुकार को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गर्म माड़ भरे बर्तन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।