किशनगंज/सागर चंद्रा
ब्रेन हेमरेज हो जाने से एक एसएसबी जवान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर दिघलबैंक थाना क्षेत्र के एसएसबी कैंप कजला में तैनात जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसके नाक से खून बहता देख कर साथी जवानों के बीच हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जवान को इलाज के लिए टप्पू पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के धानी वेरवा ग्वाली, सिरोही नीमका निवासी 34 वर्षीय विक्रम सिंह पिता सुभाष चन्द्रा के रूप में की गई है।
मौके पर पहुंची दिघलबैंक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार रात सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। जबकि शव को पैतृक निवास भेजने की तैयारी की जा रही है।