न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाल दिवस के अवसर पर फिरदोस कैरियर क्लासेस में कार्यक्रम आयोजित

हसनगंज /कटिहार – बाल दिवस के शुभ अवसर पर फिरदोस कैरियर क्लासेस में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने कविता पाठ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और हुनर का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली।वही स्कूल के डाइरेक्टर मो. फिरदोस ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों की खुशियों, शिक्षा, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना है।इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। मौके पर पूर्ब प्रमुख मनोज मंडल, पूर्व जिला परिषद पिंटू सिंह,सदानंद तिर्की,सरपंच अनिल मंडल, समर महतो, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सहित संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment