न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ घाट की सफाई को लेकर खुद मैदान में उतरे एसडीएम,अधिकारियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

मनिहारी/कटिहार – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मनिहारी गंगा घाट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह खुद मैदान में उतरे और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने छठ घाटों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस दौरान एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने श्रद्धालुओं से विशेष रूप से अपील की कि छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में अधिक गहराई तक न जाएं और सुरक्षित स्थान पर रहकर ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करें।

उन्होंने लोगों से प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार, वार्ड पार्षद सरवन कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

छठ महापर्व से पहले एसडीएम का अधिकारियों के साथ स्वयं सफाई अभियान में उतरना स्वच्छता और जनभागीदारी की दिशा में सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment