न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया में 5 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार मामले की जॉच में जुटी पुलिस

अररिया: अरुण कुमार

अररिया में रुपये के लेन देन में उपजे विवाद की वजह से एक युवक की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।घटना अररिया के जीरो माइल स्थित आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी होटल की है जहाँ शुक्रवार देर रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक के सिर में गोली मारी गयी थी.

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक और आरोपी पहले बालू-गिट्टी के कारोबार में पार्टनर थे. महज पांच हजार रुपये के बकाये को लेकर विवाद हुआ था. वही गोली मारकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.


मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी मंगल कुमार ततमा के रूप में हुई है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो असगर भी कुछ दिनों पहले तक उनके साथ कारोबार में पार्टनर था.आरोपी नगर थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी मो नबी हसन का पुत्र है.


सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है. आरोपी का कहना है कि मृतक ने उससे रुपये लिये थे और वापस नहीं कर रहा था।


एसडीपीओ ने बताया कि, वारदात के समय आरोपी अकेला था. गोली मारने के बाद जब वह भागने लगा, तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक खोखा बरामद किया गया है.पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है

Share this news

Leave a Comment