न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

संवाददाता:बिपुल विश्वास

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने कहा पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

कोठी हाट नहर में पानी का बहाव शुरू हो गया है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है.

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहरों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा की जा रही है.

Share this news

Leave a Comment