न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों को सजाने-संवारने में जुटे श्रद्धालु, रोशनी की होगी विशेष व्यवस्था

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक आते ही किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग साफ-सफाई करने के साथ घाटों को सजाने-संवारने में जुटे हुए हैं। छठ घाटों को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए साफ-सफाई, सजावट तथा अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


इस दौरान छठ घाट समिति के सदस्य तरुण कुमार साह, सुनील कुमार साह, रंजीत कुमार साह, शंभू साहनी एवं विजय कुमार साह सहित अन्य लोगों ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर घाटों की तैयारी में सभी लोग मिल-जुलकर सहयोग कर रहे हैं।

छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई नहीं हो।

साथ ही घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में सभी लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

Share this news

Leave a Comment