न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विधायक ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण,24 घंटे में सफाई कराने का दिया निर्देश

बरारी /कटिहार – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने शुक्रवार को प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट पहुंचकर छठ घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान घाट पर जगह-जगह फैली गंदगी और जमा कीचड़ को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।विधायक ने कहा कि छठ महापर्व में अब बहुत कम समय शेष है।ऐसे में घाट की साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर काढ़ागोला गंगा घाट की पूरी तरह साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए।घाट पर जमा कीचड़ और गंदगी को हटाकर छठ व्रतियों के आने-जाने के लिए सुगम रास्ता बनाया जाए।ताकि अर्घ्य देने के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को छठ व्रती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा घाट पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का भी निर्देश दिया।विधायक ने कहा कि छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते हैं।इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि घाट पर स्वच्छता सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि छठ पूजा से पहले घाट को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु कुमार शिवेश अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार समाजसेवी राजीव भारती संजय यादव मो.आशिफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment