न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नगर निगम कटिहार की अनूठी पहल,2023 से लगातार छठ व्रतियों को उपलब्ध कराया जा रहा मनिहारी गंगा घाट का पवित्र गंगाजल

महापौर उषा देवी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के बीच किया गंगाजल वितरण

टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घर बैठे मंगवा सकते हैं गंगाजल

कटिहार – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर निगम कटिहार की ओर से वर्ष 2023 से लगातार एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की जा रही है। इसके तहत मनिहारी स्थित पवित्र गंगा घाट से गंगाजल लाकर उन श्रद्धालुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। जो किसी कारणवश स्वयं मनिहारी गंगा घाट तक पहुंचने में असमर्थ हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें घर बैठे पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी श्रद्धालु गंगाजल से वंचित न रहे।

नगर निगम कटिहार की ओर से इस सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 345 1234 जारी किया गया है। श्रद्धालु उक्त टोल फ्री नंबर पर कॉल कर गंगाजल की मांग कर सकते हैं। नगर निगम की ओर से उनके घर तक गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो एवं जिमी प्रकाश, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना राजपाल,स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम कटिहार की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा का माध्यम बनी है। बल्कि लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रति सम्मान, सेवा और सामाजिक सरोकार का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Share this news

Leave a Comment