न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:रामपुर चेकपोस्ट के पास कार से 202.62 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

किशनगंज: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 13 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे रामपुर चेकपोस्ट के समीप उत्पाद विभाग ने एक कार से 202.62 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा।

उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही निसान ग्रेवाइट कार (नंबर BR-37AP-4922) की तलाशी के दौरान 202.62 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनगंज के मच्छमारा वार्ड संख्या 33 निवासी अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।

वहीं, फरार आरोपी की पहचान खगड़ा निवासी तस्लीम के रूप में की गई है।

कार्रवाई में इंस्पेक्टर मो. हैदर अली, एएसआई अमलेश तिवारी, एएसआई विनोद चौधरी सहित कांस्टेबल रंजन कुमार, नीतीश कुमार, बीएचजी नारायण एवं कृष्णा शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि फरार तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

Share this news

Leave a Comment