कटिहार – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय कटिहार परिसर में स्काउट गाइड फेलोशिप के सदस्यों की ओर से बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत शत नमन करते हुए याद किया गया।
इस दिवस को अब पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में गणेश कुमार ठाकुर,विनोद कुमार,सुजीत कुमार,दीपक शर्मा,सूरज मिश्रा,सौरभ कुमार, गणेश झा आदि ने उपस्थित रहे। फेलोशिप सदस्य गणेश ठाकुर ने कहा कि आज उनकी जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपनी मिट्टी, अपने जंगल और अपनी संस्कृति का सम्मान करें।