कटिहार – शहर के विजय बाबु पोखर के छठ घाट का जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनंद, निगम अभियंता अजय सिंह सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम ने जायजा लिया।
औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की तैयारी को लेकर निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये ।
इस अवसर पर अध्यक्ष विकास सिंह के अलावा संरक्षक श्यामल किशोर सिहा, सचिव आजाद सिंह,महासचिव मोहम्मद नौशाद, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चुन्नू, प्रेम कुमार साह, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार विश्वकर्मा, देव कुमार मंडल, प्रमोद पासवान, पिंटू यादव, पिंटू सिद्दीकी, रंजन सिंह, विवेक सिंह राठौड़,अमित सिंह,रमाकांत कुशवाहा, गौरव साह, बच्चू सरकार, कुंदन वर्मा, डिंपी मंडल, राजू अग्रवाल, पिंकू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।