न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जयपुर से रंगिया तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, किशनगंज में होगा ठहराव

सागर चंद्रा/ किशनगंज

त्योहारों के दौरान रेलवे ने राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) और असम के रंगिया जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और मांग को लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 09731/09732 स्पेशल ट्रेन का ठहराव किशनगंज में भी होगा। जिसका सीधा लाभ सीमांचल वासियों को मिलेगा।

राजस्थान और असम तक यात्री सुगमता से यात्रा कर सकेंगे। किशनगंज के साथ साथ पटना, कटिहार, बारसोई और एनजेपी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में भी इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है।


ट्रेन संख्या 09731 आगामी 14 नवंबर (शनिवार) को खातीपुरा से सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राजस्थान में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा और ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी और सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। बिहार के बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई होते हुए किशनगंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद एनजेपी होते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो जायेगी।


जबकि ट्रेन संख्या 09732 सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 6:00 बजे रंगिया जंक्शन से खातीपुरा (जयपुर) के लिए रवाना होगी। बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, एनजेपी होते हुए शाम 4.38 बजे किशनगंज पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद पुनः गंतव्य के लिए रवाना हो जायेगी।


इस विशेष ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

Share this news

Leave a Comment