न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:विधायक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,दिये निर्देश

डंडखोरा/कटिहार– स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश,अंचल अधिकारी कृष्णमोहन कुमार,थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो सहित कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता साथ रहे। निरीक्षण के क्रम में विधायक ने घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं को लेकर कई निर्देश भी दिये।उन्होंने संवेदनशील माने जाने वाले थाना चौक अवस्थित दरगाह पोखर के घाट में स्वयं बांस से गहराई को मापकर सीओ को आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने बताया कि स्वच्छता वलेंटियर्स एवं कर्मियों के माध्यम से छठ घाटों की साफ-सफाई करायी जा रही है।अगले एक से दो दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा । उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से चूना और ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया है।जिसका चिह्नित घाटों पर छिड़काव कराया जाएगा।


वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों में एक साथ परिवार के सभी सदस्यों का घाट पर चले जाने से घरों में चोरी होने की आशंका बढ जाती है।इसलिए लोगो से सजग रहने की अपील की गई है।निरीक्षण के क्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा,मनोज गुप्ता, विकास सिह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment