बहादुरगंज में जुटे जदयू के नेता और कार्यकर्ता, कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनाई गई रणनीति
संवाददाता: निसार अहमद
आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बहादुरगंज स्थित +2 आदर्श उच्च विद्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह मौजूद रही।
जिला अध्यक्ष फैसल अहमद की अगुआई में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री नौशाद आलम सहित जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान 24 नवंबर को प्रस्तावित सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।मंत्री लेशी सिंह ने इस मौके पर कहा कि नितीश कुमार ने आधी आबादी को उनका अधिकार देने का कार्य किया ।उन्होंने कहा कि नितीश कुमार ने दो दशक में जितना कार्य किया उसकी विश्व तक में चर्चा हुई है।बैठक में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार,बुलंद अख्तर हाशमी,फिरोज अंजुम,बंटी सिंहा, एहतेशाम अंजुम सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।