न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जुराबगंज में एसटीएफ और कोढ़ा पुलिस की संयुक्त छापेमारी,9.60 लाख नकद व सोने की चेन बरामद

छह अलग-अलग थाना कांडों से जुड़े चोरी और छिनतई के सामान मिले, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला आपराधिक नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोढ़ा/ कटिहार – कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज में मंगलवार को कोढ़ा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और छिनतई की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग जिलों के छह थाना कांडों से संबंधित 9 लाख 60 हजार रुपये नकद और सोने की चेन बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों में दर्ज मामलों की जांच के क्रम में जुराबगंज में छापेमारी की गई। इस दौरान रूपसपुर थाना कांड संख्या 804/26 में छीनी गई सोने की चेन रौणित कुमार के घर से बरामद हुई। वहीं, लोहिया नगर थाना कांड संख्या 152/26 से संबंधित 4 लाख 10 हजार रुपये राजकुमार यादव के घर से मिले।

मधेपुरा थाना कांड संख्या 1086/26 में चोरी की गई 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि आर्यन कुमार यादव के घर से बरामद की गई। इसके अलावा हाजीपुर नगर थाना कांड संख्या 1080/26 में छीनी गई सोने की चेन राजकुमार यादव के घर से बरामद हुई। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना कांड संख्या 786/26 में झपटमारी से संबंधित 1 लाख 33 हजार रुपये संजय यादव के घर से बरामद किए गए। वहीं, सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना कांड संख्या 195/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त सिकंदर यादव को भी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद नकदी और सोने की चेन के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Share this news

Leave a Comment