न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मंगुरा और टप्पू बाजार में छठ पूजा की तैयारी तेज, घाटों का हो रहा सौंदर्यीकरण

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत मंगुरा पंचायत के ब्लॉक परिसर, दुबरी चौक, स्कूल चौक एवं टप्पू बाजार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।


गुरुवार को टप्पू बाजार स्थित छठ घाट को आकर्षक रूप देने के लिए साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। घाट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मेराज रजा ने कहा कि छठ आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसे हम सभी को आपसी सहयोग, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने पर्व के दौरान स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही।


वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि पंचायत के जिन स्थानों पर अब तक छठ घाट का निर्माण नहीं हुआ है, वहां भी जल्द से जल्द घाट का निर्माण कराया जाए। इस पर जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि शेष बचे छठ घाटों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।


गौरतलब है कि मंगुरा पंचायत में कुल सात छठ घाटों पर पूजा की तैयारियां चल रही हैं। पिछले करीब 25 वर्षों से क्षेत्र के लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते आ रहे हैं।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मेराज रजा, समिति प्रतिनिधि जागेश्वर गोस्वामी, पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार, गणेश पुर्वे, राजकुमार शर्मा, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment