न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कुरसेला में गंगा स्नान को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,एनएच-31 पर लगा भीषण जाम

कुरसेला /कटिहार – लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण गुरुवार को एनएच-31 पर भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से घंटों आवागमन बाधित रहा। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु ऑटो, टोटो व चार पहिया वाहनों से पहुंच रहे हैं।

वाहनों के अत्यधिक दबाव और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एनएच-31 पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम में बस, ट्रक, ऑटो और छोटे वाहन फंसे रहे। वहीं, यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के कारण पैदल आवागमन में भी लोगों को कठिनाई हुई।

पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात नियंत्रण की व्यवस्था भी नाकाफी दिखी। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। जाम की वजह से कोसी पुल और देवीपुर चौक तक वाहनों की कतारें लगी रही। जाम का दवाब ग्रामीण सड़कों पर भी दिखा। एजी बाजार, कुरसेला बस्ती की सभी सड़कों पर भी जाम का असर देखने को मिला। पुलिस बलों को जाम से निजात दिलाने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

Share this news

Leave a Comment