न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ पर्व को लेकर डीएम,एसपी ने गंगा तट का किया निरीक्षण

एसडीएम और डीएसपी व अन्य अधिकारियो को दिए निर्देश

मनिहारी / कटिहार – लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर की गुरूवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा घाट पहुंच कर जायजा लिये। जिलाधिकारी ने सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय में पहुचे ।जहां एसडीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक किये ।

जिलाधिकारी गंगा घाट पर छठ व्रती श्रद्धालुओ को किसी भी तरह का कठिनाई ना हो इसको लेकर एसडीएम , एसडीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने श्री द्विवेदी बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को देखते हुए जिले के विभिन्न छठ घाटो का निरिक्षण किया जा रहा है । मनिहारी का पतीत पावनी गंगा तट बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है ।

यहां कई जिलो के श्रद्धालुओ की भीड़ लगती है ।इसको लेकर सभी व्यवस्था पुरी कर ली गई है । एसडीआरएफ की टीम भी गंगा नदी मे श्रद्धालुओ के सुरक्षा मे लगी हुई है । डीएम ने बताया कि विशेष रूप से यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि कटिहार रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थलो पर छठ पर्व को लेकर बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है। ताकि प्रवासी बंधु बाहर से आ रहें हैं ।

उनको ये लगे कि बिहार में आने पर परिवार वाले ही नही बल्कि जिला और राज्य उनके स्वागत मे लगे हुए हैं । डीएम ने यह भी बताया कि एसडीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया है । एसडीएम खुद गंगा तट पर साफ सफाई सहित सभी व्यवस्थाओ का मोनिटरिंग कर रहें हैं । डीएम ने जिला वासियो से शांतिपूर्ण श्रद्धा के साथ छठ व्रत मनाने का अपील किया ।

एसपी परिचय कुमार ने भी बताया कि पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओ के सुरक्षा मे लगातार खड़ी है । मनिहारी मे गंगा स्नान करने वाले छठ व्रती श्रद्धालुओ की काफी भीङ है । सभी समस्याओ से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है । मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment