न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट मामला दर्ज, सात लोग जख्मी,दो गिरफ्तार

कदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में मामूली से विवाद को लेकर के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में प्रमोद मोहली ,अमित मोहली, गोलू मंडल,पार्वती देवी, सुबोध मोहली, संतोल मोहली, कृत्यानंद मोहली, समेत सात लोग घायल हो गए।घायल सबों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में कराया गया है।

एक महिला दाय देवी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अब तक में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में लगभग 17 लोग नामज़द किया गया हैं।

थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्त अमित मोहली गोलू मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment