प्राणपुर/कटिहार – चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अंचलाधिकारी शिखा कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी, प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने संयुक्त रूप से कई छठ घाटों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने दुर्गापुर घाट, जल्ला,हरेरामपुर, प्राणपुर, धरहन, बस्तौल एवं मदनसाही सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्थिति एवं पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
साथ ही संबंधित लोगों को घाटों पर साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ताकि छठव्रती शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में छठ पूजा संपन्न कर सकें।