न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मोबाइल पर पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित कंकरजन्ना मंडल टोला में बुधवार की रात करीब 11 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला का शव घर के अंदर बांस-बल्ले से साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार एवं एसआई राजनेता कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान सुजापुर पंचायत निवासी बबलू मंडल की पुत्री ज्योति कुमारी (22)के रूप में हुई है।

उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व पूर्णिया जिले के गुलाबबाग निवासी राजकुमार मंडल के साथ हुई थी।बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से ज्योति अपने मायके सुजापुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित कंकरजन्ना में रह रही थी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मोबाइल फोन पर पति राजकुमार मंडल से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी।

इसके बाद उसने घर के अंदर बांस-बल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share this news

Leave a Comment