न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर केला, सूप, टोकरी, नारियल की बिक्री जोरों पर

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो रहा हैं। छठ पर्व को लेकर बाजारों में केला, सूप, टोकरी, नारियल,फल की बिक्री जोरों पर हैं। मालूम हो कि बिहार में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। देश-विदेश में रहने वाले छठ पूजा में अपने घर बिहार पहुंचते हैं एवं छठ पूजा धूमधाम के साथ मनाते हैं।

इस कड़ी में बुधवार को सुबह से ही छठ पूजा करने के लिए श्रद्धालु केला,सूप, टोकरी, नारियल,टाभा, केतारी आदि की खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ हो रहा है। इससे पूर्व छठ व्रत कर रहे श्रद्धालु गंगा स्नान करने को लेकर कटिहार मनिहारी मुख्य सड़क से ओर ट्रेन में मनिहारी जा रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment