हसनगंज /कटिहार- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। महापर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग भी उठने लगी है।
छठ महापर्व प्रकृति और लोकआस्था से जुड़ा ऐसा पर्व है, जिसमें अन्न, फल, जल और मिट्टी जैसे प्राकृतिक उपहारों का विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी एवं उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।इसी को लेकर चांपी छठ घाट का समाजसेवी सह विधानसभा प्रत्याशी सौरभ अग्रवाल ने निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर जलकुंभी और गंदगी की समस्या को देखा।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में स्वच्छता और घाटों की साफ-सफाई का विशेष महत्व है। घाटों पर जलकुंभी और गंदगी रहने से छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में काफी परेशानी हो सकती है।उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर घाटों की साफ-सफाई कराने की दिशा में पहल की जाएगी।
ताकि महापर्व से पहले घाट पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित हो सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय रहते आवश्यक व्यवस्था करना जरूरी है।वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से छठ घाटों की जल्द साफ-सफाई कराने की मांग की है। वही मोके पर सरपंच अनिल मंडल, समाजसेवी आलोक झा, मुखिया रानी देवी,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मंगल महलदार, अखिलेश महलदार, विकास महलदार आदि मौजूद रहे ।