मनिहारी /कटिहार -प्रखंड क्षेत्र में साइबर ठगो ने घर में सो रहे व्यक्ति के बैंक खाते से 57, 736 रूपया गायब कर दिया है । घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत के हंसवर गांव की है । साइबर ठगी से पीड़ित सीताराम मंडल ने बताया कि रात लगभग नौ बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनके बैंक खाते से पांच अलग अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 57 हजार सात सौ 36 रूपया ठगी कर लिया गया है ।
पीड़ित सीताराम ने यह भी बताया कि साइबर ठगों ने कोई काॅल भी नही किया था और ना ही कोई ओटीपी नंबर या अन्य जानकारी दी गई थी। आखिर ठगों ने बैंक खाते से कैसे रूपया का निकासी कर लिया है ।
पीड़ित ने बताया कि इस तरह की साइबर ठगी होती रही तो लोग बैंक खाता मे रूपया कैसे रखेगें । उन्होने बताया कि बैंक खाते मे रूपया रखना भी सुरक्षित नही है । सीताराम ने बताया कि मनिहारी थाना मे आवेदन नही लिया गया है । कटिहार साइबर थाना जाने की बात कही गई है ।