न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेमापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने अमतुल्ली घाट बेलबाड़ी गंज, शिवमंदिर घाट पुरानी सेमापुर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं के पहुंचने के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि छठ के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों का दुरुस्त रहना जरूरी है। खासकर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान एवं पूजा-अर्चना करें तथा गहरे पानी में जाने से बचें। बच्चों पर विशेष नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई। प्रशासन का उद्देश्य है कि बेहतर समन्वय और पुख्ता इंतजामों के बीच छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

Share this news

Leave a Comment