न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रतनपुर में महादूत तालीम अल इस्लामी मदरसा के विकास के लिए जलसा का आयोजन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के हरिप्रसाद रतनपुर में एक दिवसीय महादूत तालीम अल इस्लामी मदरसा के विकास के लिए जलसा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोजपा आर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. रफीक एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर मो. रफीक ने बताया कि मौलाना जर्जिस चतुर्वेदी,मौलाना अकमल हुसैन,मोजीबुर रहमान, मौलाना अमीरुल हक मास्टर आदि के द्वारा महादूत तालीम अल इस्लामी मदरसा के विकास के लिए जलसा हुआ। इस जलसा में लाखों लाख की संख्या में लोग उपस्थित होकर मौलाना के तकरीर को सुनकर लाभ उठाया एवं मदरसा के विकास के लिए चंदा भी दान के रूप में दिये।

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने कहा कि महादूत तालीम अल इस्लामी मदरसा में पढ़ाई कर रहे छात्र के भविष्य के निर्माण के लिए यह जलसा का आयोजन कराया गया। जलसा से जो आमद हुआ उनसे मदरसा के शिक्षक एवं छात्रों पर खर्च किए जाएंगे एवं मदरसा का भी विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,भेड़मारा पंचायत के उप सरपंच मोहम्मद माले कुस्तूर उर्फ लाबु आमीन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोफीजुद्दीन,पैक्स अध्यक्ष रज्जाक,विक्की झा,डॉक्टर पुतुल झा,मोहम्मद अमीरुल, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद बैजुल,मोहम्मद जाहीर, मोहम्मद बासेद, मोहम्मद सफीक, मौलवी सगीर, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद फरीद,अब्दुल रहमान,मोहम्मद जावेद,नैमूल, मोहम्मद अलाउद्दीन,मोहम्मद नसीम,मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद इम्तियाज, सईदुल,मोहम्मद जाकिर,अब्दुल वाहिद, मुजम्मिल,मुबारक हुसैन आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment