कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ किया।इस अवसर पर प्रखंड के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी सहित कई जगहों पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना किया।
इस संदर्भ में कन्हैयाबाड़ी निवासी बिहार ग्रामीण बैंक अधिकारी अमोद कुमार कर्ण यूनियन बैंक के अधिकारी अंजलि प्रकाश,सीए अंकिता प्रकाश, शिक्षिका अनुश्रुति कर्ण, इंजीनियर सोनू वर्मा इत्यादि ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना से मनुष्य के अंतर आत्मा में ज्ञान की वृद्धि होती है।
हर कलमकार को सच्ची भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करना चाहिए।