न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ महापर्व को लेकर सुप टोकरियां पहुंचने लगी बाजार

200 से 300 रुपए में बिकती है एक टोकरी

कदवा/कटिहार:- छठ महापर्व के मुख्य सामग्रियों की बाजार अब सजने लगी है।आज से पर्व की खरीदारी शुरु हो जाएगी।कुछ लोग बढती कीमत को लेकर पहले भी सूप-टोकरी आदि खरीदकर रख लेते हैं।लेकिन अधिकतर लोग गंगास्नान के बाद हीं खरीददारी करते हैं।


इन दिनों मोहली परिवारों की व्यस्तता सूप और टोकरी बनाने में बढ जाती है। इसकी बिक्री घरों में तो होती हीं है।वहीं बाजारों में भी दुकानें सजती हैं।जबकि कुछ लोग बांस की टोकरी बनाकर घूम-घूम कर बेचते भी नजर आते हैं।अधिकतर मोहली परिवारों का यह जीविका का एकमात्र साधन होता है।लोक आस्था के इस महापर्व में इनके द्वारा बनाये गये टोकरी और सूप की मांग काफी बढ़ जाती है।

ऐसे में एक जगह पर रह कर बेचने से बिक्री कम होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए गांव-गांव घूम कर भी बेचते हैं। पूर्वजों से प्राप्त कौशल के कार्य में परिवार के प्रायः सभी सदस्य शामिल होता है। घूमकर टोकरी बेचने वाले व्यक्ति ने बताया कि हमें बांस खरीद कर टोकरी बनाना पड़ता है। एक बांस का कीमत 100 रुपए से 150 रुपए चुकानी पड़ती है। जिससे पांच से छह टोकरी हीं बन पाती है।

फिर टोकरियों को साइकिल में बांधकर दूर-दूर तक जाकर बेचते हैं।हलांकि व्यवसायियों से थोक में आर्डर भी मिलता है।लेकिन कीमत बहुत कम मिलती है। उन्होंने यह भी बताया की एक टोकरी की कीमत 200 रुपए से लेकर तीन सौ है। प्रत्येक दिन चार से लेकर छह टोकरी बन पाता है।जिसे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाता हूं।

Share this news

Leave a Comment