न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व, बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक।

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व भैया दूज हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।

सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल बना रहा।पर्व को लेकर बहनों ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा, सम्मान और सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कई घरों में विशेष पकवान एवं मिठाइयां बनाई गईं।

बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दूर-दराज में रहने वाले भाई-बहनों ने भी एक-दूसरे से मिलकर अथवा दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज को लेकर खास उत्साह देखा गया। बाजारों में मिठाइयों एवं पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भी लोगों की आवाजाही बनी रही।

भैया दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ परिवार में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देता है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उत्सवी माहौल में पर्व संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Comment