न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाछी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस

निसार अहमद /बहादुरगंज

जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहगाड़ा पुल के पास से एक मवेशी (बाछी) चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मो० नईम अख्तर (पिता- जाहिद आलम, निवासी- नदी लाल, वार्ड नं० 02, पंचायत- बनगामा, थाना- बहादुरगंज) ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी लगभग 4 वर्ष की लाल रंग की बाछी को 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे लोहगाड़ा पुल के नीचे बांध रखा था।

इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी बाछी को चोरी की नीयत से जबरन लेकर जाने लगा।
घटना की जानकारी तब मिली जब गांव के कुछ अन्य लोगों ने उक्त व्यक्ति को बाछी ले जाते हुए देख लिया और तुरंत वादी को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मो० नईम अख्तर मौके पर पहुँचे और पाया कि बाछी उसी व्यक्ति के पास थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सौकत (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सलीम अंसारी, ग्राम- तुलसिया, वार्ड नं० 05, थाना- दिघलबैंक, जिला- किशनगंज) बताया। जब उससे चोरी के बारे में कड़ाई से पूछा गया, तो वह टालमटोल करने लगा और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


ग्रामीणों और पीड़ित द्वारा पकड़े गए आरोपी को बहादुरगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में बहादुरगंज थाना कांड संख्या- 711/26, दिनांक 10/11/2026, धारा- 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment