कटिहार–जीविका कटिहार की ओर से प्राणपुर एवं आजमनगर के कुल 3 जीविका संकुलस्तरीय संघ के सभागार में जीविका दीदियों को ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा नशामुक्ति हेतु जागरूकता बैठक किया गया। प्रत्येक बैठक में 200-250 जीविका दीदियाँ शामिल हुई।
प्राणपुर स्थित रोशना बाजार में मिलन संकुल संघ में सुनीता बहन के द्वारा दीदीयों को सम्बोधित किया गया.
उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 जीविका दीदियों को नशामुक्ति पर सम्बोधन के साथ नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। मौके पर उपस्थित जीविका कैडर औऱ दीदियों नशामुक्ति मित्र बनने का अपना मनतव्य औऱ सहमति दिया. सभी से आह्वान किया गया कि वे अपने गांव औऱ पंचायत को नशामुक्त रखने हेतु सामूहिक रूप से प्रयास करे.
सभी समूह औऱ ग्राम संगठन में लगातार चर्चा कर जागरूक करे. अगर कोइ नशा का धंधाकरता है तो उनके खिलाफ मुखिया, सरपंच, टाॅल फ्री नंबर 18003456268 या 15545 पर शिकायत करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
आजमनगर प्रखंड अंतर्गत श्रमजीवी एवं सीमांचल संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय में उपस्थित जीविका दीदियों के बीच नशामुक्ति जागरूगता अभियान चलाया गया। इसके अलावा सभी 16 प्रखंडों में भी विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।