समेली /कटिहार – प्रखंड के मध्य विद्यालय मोरसंडा,बखरी खरकटटा में प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव,रीता कुमारी के कुशल नेतृत्व में छठ महापर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्ता बताई। बच्चों ने व्रतियों का स्वरूप धारण कर अर्घ्य देने से लेकर पारण तक की रस्मों का मंचन किया।
इस दौरान शिक्षिकाओं और बच्चों ने छठ गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रंगोली, दीप-सज्जा और रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने रंगोली बनाकर और दीप सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
पारंपरिक परिधान में सजे बच्चों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ पूजा की परंपरा को जीवंत किया । कार्यक्रम में शिक्षक नरेश कुमार, जितेंद्र पासवान, रजनीश रंजन, आनंद राज, सूरज कुमार, किरण कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।