मनसाही/कटिहार – लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष संगीता देवी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल के निर्देशानुसार मनसाही में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.रफीक आलम की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन पार्टी कार्यालय मनसाही में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. रफीक आलम ने बताया कि लोजपा रामविलास सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का उम्र दीर्घायु हो उनकी लंबी कामना करते हैं साथ ही साथ पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया पार्टी का जनाधार और बढ़े। साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा और बिहार का मुख्यमंत्री चिराग पासवान को बनाया जाएगा। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुनीम खान ने कहा कि पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा साथ ही साथ धूमधाम के साथ चिराग पासवान का 44 वां जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. रफीक आलम, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुनीम खान,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जायसवाल,किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष किशोर कुमार झा उर्फ विक्की झा,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वहाब कार्यकर्ताओं में मो. जाहिर, मो. माले कुस्तूर उर्फ लाबु आमीन,संजीत साह, दिलीप पासवान,ओम प्रकाश सिंह,मो. मोफ़िल,मो. अकरम , निरंजन कुमार यादव,मो मंसूर,धर्मेंद्र यादव,मो. आजाद,विक्रम साह,बिट्टू साह,सिवकेश वर्मा,पिंकू यादव आदि उपस्थित रहे ।