न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फरक्का जलसंधि नितीश संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड जदयू की ओर से फरक्का जलसंधि नितीश संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी ,एससी एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन सहित जिला के कई नेता मौजूद रहे। इस बैठक में भारत बांग्लादेश के बीच फरक्का जलसंधि को बिहार के हित के विपरीत बताया। विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी और शंभू कुमार सुमन ने कहा कि वर्ष 1995 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश के साथ गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि की गई थी लेकिन इसमें बिहार के हितों को अनदेखी की गई।

बिहार में हर वर्ष बाढ़ व सुखाड़ की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। नदी में गाद जमने के कारण कटाव की समस्या गंभीर हो जाती है। सरकार की राशि खर्च भी होती है। 16 दिसंबर 2026 को केंद्र सरकार एवं बांग्लादेश सरकार के बीच इस जल संधि का नए सिरे से नवीनीकरण होना है। पूर्व की संधि में हुई त्रुटियों को दूर करने के लिए नीतिश संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है।

गंगा नदी से बिहार को पर्याप्त जलापूर्ति, बाढ़ से बचाव और नदी से गाद की सफाई की मांग उठाई जा रही है। जब तक पूर्व की त्रुटियों को दूर नहीं किया जाएगा तब तक बिहार में बाढ़, काटाव और सुखाड़ जैसी त्रासदी झेलनी पड़ेगी। आगामी 4 नवंबर को कटिहार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, प्रकाश मौआर,विजय कृष्ण सिंह, सुमति देवी सहित दल के कार्यकार्ता बडी संख्या में मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment