न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्णिमा देवी गौशाला में दुर्लभ पुंगनूर बछड़े ने लिया जन्म

पुंगनूर’ या पुंगाणुर दुनिया का दुर्लभ गोवंश

सबसे छोटी एवं दूध देने वाली गाय बताई जाती है

कदवा/ कटिहार – दुनिया की सबसे छोटी माने जाने वाले दुर्लभ गोवंश पुंगनूर पुंगाणुर के नन्हे बछड़े की चंचल अठखेलियों से पूर्णिमा देवी गौशाला इन दिनों गुलजार हो रहा है। गौशाला परिसर में नन्हे बछड़े को उछलते-कूदते और फुदकते देख कर्मियों के चेहरे खिल उठे हैं।

वहीं आसपास के लोग भी कुतुहलवश देखने जुट रहे हैं। विलुप्ति के गंभीर संकट से जूझ रहे इस नस्ल के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गौशाला का यह प्रयास सीमांचल के पशुपालन क्षेत्र में नई उम्मीदें जगा रहा है।

गौशाला कर्मियों ने बताया कि गोशाला में पुंगनूर नस्ल के दो बच्चे का जन्म हुआ है, जिसमें एक बछड़ा एक बछिया है। कर्नाटक के बिराबल्ली से पुंगनूर नस्ल के सीणेन मंगाकर कृत्रिम गर्भाधान कराया गया था।जिसके बाद इस छोटे बछड़ा एवं बछड़ी का जन्म हुआ है। इन नन्हे बछड़े एवं बछिया की अठखेली देखने बच्चे हीं नहीं गोपालकों की भी भीड़ लगी रहती है।

Share this news

Leave a Comment