सागर चंद्रा/ किशनगंज
पुलिस ने आई 20 कार से 214 लीटर विदेशी शराब किया बरामद कर 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा जिले के सुंदर पट्टी निवासी राहुल कुमार (24) पिता अशोक यादव और भरखोरा बाजार, मुरलीगंज निवासी मोहम्मद सदरे (32) पिता मुसरफ के रूप में की गई है।
कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट के पास संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने किशनगंज की दिशा से आ रही आई 20 कार को रोका। लेकिन पुलिस को देखते ही कार सवार तस्कर भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांड की बंगाल निर्मित 214.335 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया गया। आरोपी बंगाल से शराब खरीद कर बेचने के उद्देश्य से मधेपुरा ले जा रहा था।
लेकिन बीच रास्ते में ही किशनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बरामद अवैध शराब के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। धंधे में शामिल तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी तथा उनके द्वारा अर्जित सम्पत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जप्त करने की कार्रवाई की जायेगी।