न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिले के सभी पंचायत में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा – डीएम

संध्या चौपाल में हसनगंज पहुंचे डीएम और डीडीसी व एसडीएम

हसनगंज/ कटिहार- हसनगंज प्रखंड के बलुवा पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। संध्या चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी क्षय रोग के प्रति जागरूक करना, समय पर बीमारी की पहचान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें टीबी की जांच, हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड शुगर जांच तथा ब्लड प्रेशर की जांच शामिल रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही टीबी के लक्षणों, समय पर जांच कराने और उपचार पूरा करने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बताया गया कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना या बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होने जैसी समस्या हो, तो उसे स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान और नियमित उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी पंचायत में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिसमें जो विभाग हैं अपनी योजनाओं के बारे में बताते है और सुझाव लेते है ताकि सरकार की जो कल्याणकारी योजना है बता सके। पंचायत में विचार के लिए जाते। इसी माध्यम से हमालोग बलुवा मे संध्या चौपाल मे आए है। मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम डॉ. सूरज कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार सहित जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे। वही चिकित्सा प्रभारी डॉ. आयुष भारद्वाज सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Share this news

Leave a Comment